भारतीय शासन एवं राजनीति (Indian Government and Politics)

डी.आर. शर्मा (D.R. Sharma)

भारतीय शासन एवं राजनीति (Indian Government and Politics)

डी.आर. शर्मा (D.R. Sharma)

-20%1276
MRP: ₹1595
  • ISBN 9788131613344
  • Publication Year 2023
  • Pages 442
  • Binding Hardback
  • Sale Territory World

About the Book

भारतीय शासन एवं राजनीति विषय पर लिखित राजनीति विज्ञान विषय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए यह पुस्तक बहुत ही सारगर्भित और महत्वपूर्ण है। इस पुस्तक में नवीनतम और महत्वपूर्ण तथ्यों, आंकड़ों और राजनीति विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों को सम्मिलित किया गया है। यह पुस्तक 35 अध्यायों में विभक्त की गई है। यह पुस्तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों तथा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययन एवं शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े सभी पक्षों को शामिल किया गया है। इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, भारतीय संविधान का दर्शन, भारतीय संघ व्यवस्था के स्वरूप एवं प्रति, भारतीय संसद, न्यायपालिका, भारत में दलीय व्यवस्था तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य सहित अन्य सभी आवश्यक तथ्यों को इसमें सम्मिलित किया गया है। विभिन्न स्रोतों से तथ्यों को एकत्रित करके इस पुस्तक को आधुनिक भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप सुदृढ़ बनाया गया है।


Contents

1.    भारत में राष्ट्रवाद का उदय
2.    उग्र राष्ट्रवाद का उदय
3.    गांधीवादी युग और राष्ट्रीय आंदोलन
4.    सविनय अवज्ञा आंदोलन
5.    भारत छोड़ो आंदोलन
6.    भारत शासन अधिनियम 1919
7.    भारत शासन अधिनियम 1935
8.    भारतीय संविधान: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
9.    भारतीय संविधान सभा
10.    भारतीय संविधान का निर्माण
11.    संविधान सभा का दर्शन
12.    भारतीय संविधान की विशेषताएं
13.    मूल अधिकार
14.    मूल कर्त्तव्य
15.    राज्य के नीति-निर्देशक तत्व
16.    भारतीय संघात्मक व्यवस्था: स्वरूप एवं प्रकृति
17.    भारतीय संघात्मक व्यवस्था: केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
18.    स्ंाघीय कार्यपालिका: प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद
19.    संघीय कार्यपालिका: राष्ट्रपति
20.    संघीय कार्यपालिका: उपराष्ट्रपति
21.    भारतीय संसद
22.    उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन
23.    संविधान संशोधन प्रक्रिया
24.    संविधान के संकटकालीन प्रावधान
25.    भारत में पंथनिरपेक्षता
26.    भारत में दलीय व्यवस्था
27.    भारत में संसदीय व्यवस्था तथा कार्य व्यवहार
28.    राज्यपाल
29.    राज्य विधान मण्डल
30.    मंत्रिपरिषद एवं मुख्यमंत्री
31.    आतंकवाद
32.    साम्प्रदायिकता
33.    जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की समाप्ति
34.    भारतीय राज व्यवस्था और कोविड-19 का प्रभाव
35.    भारत जोड़ो यात्रा एवं आंदोलन


About the Author / Editor

डी.आर. शर्मा शिक्षाविद्, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक हैं। संप्रति ये इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय, मुण्डावर (अलवर) में प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) एवं प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। लेखक ने राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, से देश के प्रख्यात राजनीतिक विचारक व राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर बी.एम. शर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया है। इन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आई.सी.एस.एस.आर.) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पोस्ट डॉक्टरोल रिसर्च फेलो के रूप में भी कार्य किया है। प्रसार भारती आकाशवाणी, नई दिल्ली द्वारा भी इनके अनेक पत्र पुरस्कृत हो चुके हैं तथा इनके आलेख एवं शोध पत्र समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों एवं प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं।


Your Cart

Your cart is empty.