About the Book
भौतिक भूगोल में पृथ्वी के भौतिक पर्यावरण के अन्तर्गत सभी प्रघटनाओं के आपसी संबंधों और स्थानिक एवं कालिक (Temporal) विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। भौतिक भूगोल का अध्ययन वर्तमान समय की अनेक पर्यावरणात्मक चुनौतियों को समझने में अत्यधिक सहायता करता है। पृथ्वी वृहद् भौतिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नताओं का एक स्थान है, तथापि इसके बारे में बहुत कम लोगों को सही जानकारी है। प्रस्तुत पुस्तक पृथ्वी की प्राकृतिक व्यवस्थाओं और उनकी प्रक्रियाओं के स्थानिक आयामों को स्पष्ट रुप से समझाने के उद्देश्य से लिखी गई हैं।
अत्यधिक रूप से रुचिकर इस पाठ्यपुस्तक के अध्यायों को भौतिक भूगोल के स्थापित पाठ्यक्रमों के अनुसार तार्किक क्रम में व्यवस्थित किया गया है। यह पुस्तक अनेक विशिष्टताओं से भरी हुई है जो विद्यार्थी की पुस्तक की सामग्री पर उसकी पकड़ और समझ में वृद्धि करने के साथ-साथ उसे स्पष्ट करती है। प्रारम्भ से अन्त तक इस पुस्तक में विचारों और प्रक्रियाओं को मानचित्रों, आरेखों और छायाचित्रों सहित अनेक उदाहरणों की सहायता से बड़े सरल ढंग से समझाया गया है। जिज्ञासु विद्यार्थियों एंव अध्यापकों के लिये प्रस्तुत पुस्तक एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्रोत ग्रन्थ का भी कार्य करेगी।
Contents
• ब्रह्माण्ड
• सौर-मण्डल
• पृथ्वी की उत्पत्ति
• पृथ्वी का भूवैज्ञानिक इतिहास
• पृथ्वी की आन्तरिक संरचना
• महाद्वीपीय विस्थापन एवं प्लेट विवर्तनिकी
• संतुलन का सिद्धान्त
• भूपटलीय संघटन और विरूपण प्रक्रियायें
• शैलें
• ज्वालामुखी
• भूकम्प
• पर्वत, पठार और मैदान
• झीलें
• भू-आकृतिक प्रक्रम
• नदीय प्रक्रम: नदियाँ और सम्बन्धित भू-आकृतियाँ
• अपवाह प्रणाली
• अपरदन चक्र
• धरातलों का समतलन
• हिमनद और हिमनदीय स्थलरूप
• वायूढ़ स्थलाकृतियाँ
• भौम जल स्थलाकृतियाँ
• सागरीय लहरों के कार्य और तटीय स्थलरूप
• वायुमण्डल: रचना, संरचना और प्रकार्य
• भूमण्डलीय ऊर्जा और तापक्रम
• वायुमण्डलीय परिसंचरण
• मानसून
• स्थानीय हवाएँ
• आद्र्रता, मेघ और वृष्टिपात
• वायु राशियाँ, वाताग्र और चक्रवात
• जल वैज्ञानिक चक्र और जल संसाधन
• जलवायु का वर्गीकरण
• मृदायें
• पारिस्थितिकी और जीवोम
• महासागरों का संरूपण
• महासागर: तापक्रम और लवणता
• महासागरीय निक्षेप
• महासागरीय धारायें और ज्वार-भाटा
• प्रवाल भित्तियाँ और प्रवालद्वीप वलय
• महाविपत्तियाँ और प्राकृतिक आपदायें
• पर्यावरणीय निम्नीकरण और प्रबन्ध
About the Author / Editor
माजिद हुसैन] जामिया मिलिया इस्लामिया] नई दिल्ली (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के पूर्व प्राध्यापक है। अध्यापन और शोध के प्रति लगाव एवं गहरी प्रतिबद्धता होने के कारण डाॅ] हुसैन को भूगोल की अत्यंत कठिन अवधरणाओं को अति सरल रूप में और बड़े ही तर्कसंगत ढंग से विश्लेषण करने में महारत प्राप्त है।
डाॅ- हुसैन की पुस्तकों] विशेषतः भौगोलिक चिन्तन का इतिहास] मानव भूगोल] कृषि भूगोल] भारत का भूगोल] एंव विश्व भूगोल को व्यापक रूप से भारी प्रशंसा मिलने के साथ&साथ भारत में इन्हें पाठ्यपुस्तक और संदर्भ ग्रंथ के रूप में स्वीकार किया गया है।